सीवान, अक्टूबर 6 -- Siwan News संदीप सिंह, सीवान। सीवान जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच से अब सामान्य ट्रेनों के परिचालन की उम्मीद जग गई है। रेलवे की ओर से स्टेशन की रिमॉडलिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। रिमॉडलिंग और इसके बाद नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर पांच को ट्रेन परिचालन के लिए तैयार किया जा सकेगा। फिलहाल रिमॉडलिंग कार्य का टेंडर प्रक्रियाधीन है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित कार्य शुरू किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन की रिमॉडलिंग के तहत यार्ड और ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा। इसके बाद नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इन दोनों कार्यों के पूरा होने के साथ जरूरी तकनीकी और सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर पांच को सामान्य ट्र...