सीवान, अगस्त 10 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। साइबर अपराध के खिलाफ जिले की पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में साइबर थाना ने धन वापसी प्रक्रिया के माध्यम से साइबर ठगी के शिकार 40 लोगों को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस द्वारा 20 जुलाई 2026 से अब तक की गई कार्रवाई में पीड़ितों की 5 लाख 71 हजार रुपये की ठगी गई राशि वापस कराई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार लोगों को आर्थिक राहत मिली है। पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध की शिकायत मिलने के बाद पीड़ितों से प्राप्त विवरण के आधार पर संबंधित लेन-देन की जांच की जाती है। समय पर शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को रोकने और इसे पीड़ित के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील पुलिस ने साइबर अपराध से ...