Siwan News सांप के डंसने से महिला अचेत
सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के जयी छपरा गांव में सांप के डंसने से एक महिला अचेत हो गई। महिला जयी छपरा गांव निवासी बच्चन साह की पत्नी सुनीता देवी है। परिजनों के अनुसार सुनीता देवी को घर के आसपास किसी विषैले सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.