सीवान, अगस्त 12 -- Siwan News जामो/ बड़हरिया, एक संवाददाता। जामो थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब एक काला कोबरा ने एक महिला के काट लिया। जिसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत इलाज के दौरान हो गया।। मृतका जामो थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के रामपुर गांव के सुशील सिंह की पत्नी रामदुलारी देवी है। बतादें कि रामपुर गांव के सुशील सिंह की पत्नी अपने मकान के सामने सीढ़ी के पास मोबाइल से बात कर रही थी। तभी सीढ़ी के इट में छिपे काला रंग का कोबरा सांप ने उनके पैर के कानी अंगुली में दो बार कटा लिया। दर्द होने के बाद महिला ने अपने परिजनों से बताया जिसके बाद परिजनों ने जब सीढ़ी के इट को हटाया तो उसमें काला रंग का कोबरा सांप था जिसको ग्रामीण ने पकड़कर बोरा में रखकर सीवान अस्पताल तक लाया। इधर पीड़ित महिला को परिजनो...