सीवान, अक्टूबर 13 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव गांव में मोदनारायण लोहिया पुस्तकालय परिसर में समाजवादी चिंतक एवं प्रखर राजनीतिज्ञ डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. राममनोहर लोहिया के सामाजिक न्याय, समानता, समाजवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विचारों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उनके विचार आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रासंगिक हैं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: डॉ. राम मनोहर लोहिया को दी श्रद्धांजलि मौके पर राम नरेश यादव, टुनटुन प्रसाद, लडन खां, हीरालाल मांझी, सिपाही ठाकुर, व...