सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की मचकना पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एडीएम इश्तेयाक अहमद अंसारी समेत प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारियों ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याएं सुनी गईं। शिविर में सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों एवं आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही ग्रामीणों से सुझाव भी लिए गए। शिविर में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 20 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि 15 मामले लंबित रह गए। लंबित आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। शिविर की अध्यक्षता कर रहे पदाधिकारी ने निर्देश दिया...