सीवान, जुलाई 27 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय की सड़क इन दिनों सवारी वाहनों का अनौपचारिक पड़ाव बन गया है। राजेंद्र चौक से लेकर शहीद स्मारक चौक व नखास चौक के आसपास सड़क के दोनों किनारों पर बस, ऑटो, ई-रिक्शा, टेंपो व अन्य सवारी वाहन के घंटों खड़े रहने से हर दिन जाम की स्थिति बन रही है। सड़क की चौड़ाई पहले से अधिक हो गई है। ऐसे में दोनों तरफ वाहन खड़े होते ही सड़क पर दबाव बढ़ जाता है। जिसके बाद कुछ ही देर में लंबी कतार लग जाती है। इसका सबसे अधिक असर स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, कार्यालय कर्मियों और मरीजों को लेकर आने-जाने वाले वाहनों पर पड़ रहा है। सुबह नौ बजे से दोपहर और फिर शाम के समय यह सड़क सबसे अधिक व्यस्त रहती है। सवारी वाहन चालक यात्रियों के इंतजार में सड़क पर ही बस, टेम्पो व जीप खड़ा कर देते हैं। कई ब...