सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में रविवार को सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृत बालक शंकरपुर गांव के सिपाही यादव व प्रियंका देवी का इकलौता पुत्र रितेश कुमार था। वह तीन भाइयों का इकलौता भाई था। अपने इकलौते बेटे की मौत से मां प्रियंका देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं तीन बहनों के सिर से भाई का साया उठ जाने से बहनों का भी रो - रोकर बुरा हाल हो गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि शंकरपुर गांव के सिपाही यादव का पुत्र रितेश कुमार शनिवार को मछली मारने गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उसे तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज ले गए, जहां...