सीवान, जुलाई 16 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे गांव में बुधवार की दोपहर मारपीट के दौरान एक बाइक में आग लग गयी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को अपने हिरासत में लिया है। घटना का कारण पूर्व विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सरावे गांव के करन सिंह व प्रदुम्न यादव के बीच किसी बात को लेकर पूर्व से विवाद चलता है। बुधवार को जब घर से करन सिंह स्थानीय थाना क्षेत्र के कररुआ जीन बाबा के समीप स्थित अपने भाई की दुकान पर जा रहे थे तभी प्रदुम्न यादव भी रास्ते में मिल गया। दोनों के बीच पूर्व के विवाद को लेकर एक बार फिर गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इधर मारपीट से बचने के लिए करन सिंह भागकर अपने भाई की दुकान पर पहुंचे। लेकिन इस बीच प्रदुम्न...