Siwan News सराय पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपित समेत तीन को भेजा जेल
सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपी अतरसुहा गांव निवासी योगेंद्र साह को धर दबोचा। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों इस्माइल तकिया निवासी अफजल अली और सफी अहमद को भी उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ काफी समय से कानून का शिकंजा कसा जा रहा था। रविवार की शाम गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। सराय थाने में सोमवार सुबह तीनों अभियुक्तों से गह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.