सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से दरौली प्रखंड में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। केंद्रीय जल सूचना आयोग के अनुसार, सोमवार को दरौली में सरयू का जलस्तर 61 मीटर 34 सेंटीमीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 60 मीटर 82 सेंटीमीटर से 52 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का पानी दरौली, मेलहनी, अमरपुर और मनियर टुकड़ा समेत कई गांवों के निचले इलाकों में पहुंच गया है। खेतों में पानी फैलने से धान की फसल भी डूब गई है। सरयू के उस पार कशिला पचबेनिया पंचायत का मनियर टुकड़ा गांव सबसे अधिक प्रभावित है। गांव में करीब 70 घर हैं और एक हजार से अधिक की आबादी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, हर वर्ष बरसात में गांव बाढ़ की चपेट में आता है और करीब तीन महीने तक पानी से घिरा रहता है। वर्तमान में कई घरों में दो से तीन फीट तक पानी...