सीवान, अगस्त 24 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। नेपाल और सरयू नदी के तटवर्ती उत्तर प्रदेश के इलाकों में हुई बारिश का असर अब दरौली में भी दिखने लगा है। सरयू नदी का जलस्तर लगातार पांचवें दिन खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। रविवार को नदी का जलस्तर 61 मीटर 24 सेंटीमीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 60 मीटर 82 सेंटीमीटर से 42 सेंटीमीटर अधिक है। लगातार बढ़ते जलस्तर से नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। तटीय गांवों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यह भी पढ़ें- दरौली में बढ़ते जलस्तर से तटीय गांवों में चिंताजलस्तर की निगरानी केंद्रीय जल सूचना आयोग के अनुसार, अगले एक दिन में सरयू के जलस्तर के स्थिर होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, नदी का पानी लगातार बढ़ने के कारण तटीय क्षेत्र के लोग सतर्क हैं। ग्रामीणों का कहना...