Siwan News सरयू का पानी घटा तो सूखने लगी फसल, खरीफ खेती पर मंडराया संकट
सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। सरयू नदी के जलस्तर में पांचवें दिन भी लगातार कमी दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। इससे निचले इलाकों में जमा बाढ़ का पानी भी धीरे-धीरे निकलने लगा है। हालाँकि, कई जगहों पर लंबे समय तक जलजमाव रहने के कारण खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों से पानी कम होने के साथ ही कई जगहों पर धान की फसल सूखने लगी है। वहीं धान के अलावा मक्का, अरहर, ईख, मूंगफली और हरी सब्जियों की खेती भी प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि सरयू नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया था। कई खेत कई दिनों तक पानी में डूबे रहे। इससे धान की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। खेतों से पानी निकलने के बाद अब कई जगहों पर फसल गलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.