सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News बड़हरिया। बड़हरिया अंचल प्रशासन एवं सीवान सदर अनुमंडल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को मौजा जोगापुर कोठी स्थित सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करा लिया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल दंडाधिकारी, सीवान सदर आशुतोष गुप्ता के जारी आदेश के तहत की गई। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वरीय दंडाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी सीवान सदर रविन्द्र कुमार तथा सशस्त्र बल प्रभारी दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी बड़हरिया मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान बड़हरिया थाना पुलिस, 10 लाठी पार्टी एवं 10 महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशाशन ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Buxar News: तीन दश...