सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ के तत्वावधान में शनिवार को सिवान के उत्सव पैलेस में सारण प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पचरुखी प्रखंड में कार्यरत पीआरएस सह प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमल करेंगे। ​सम्मेलन में सारण, गोपालगंज और सीवान जिले के सैकड़ों पंचायत रोजगार सेवक हिस्सा लेंगे। इस दौरान रोजगार सेवकों की लंबित मांगों-जैसे सेवा स्थायीकरण, मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, ईपीएफ, अनुकंपा का लाभ और सेवा सुरक्षा को लेकर सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाने तथा संगठन को प्रमंडल स्तर पर सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा होगी। ​कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ सीवान के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव और जिला सचिव राजन वर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे...