सीवान, अक्टूबर 13 -- विद्यालयों में सुधार और समान शिक्षा की मांग Siwan News एक दिवसीय कार्यक्रम में स्कूल बच्चों ने लिया भाग, आइसा व युवा संगठन इनौस रहा शामिल मुचकुंद दुबे आयोग की सिफारिशें लागू करने और विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने की उठी मांग फोटो : रघुनाथपुर, एक संवाददाता। बिहार में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने और मुचकुंद दुबे आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय स्कूल ठीक करो कार्यक्रम के तहत भाकपा माले, इनौस, अइसा के कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। माले के प्रखंड सचिव सतेंद्र राम के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। छात्र संगठन आइसा और युवा संगठन इनौस द्वारा सरकारी विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताई गई। इस दौरान प्रखंड के 12 दैनिय स्कूलों में सुधार की सूची स्थानीय प्रखंड विकास पदाध...