सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News गोरियाकोठी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के पचपकड़िया गांव स्थित प्रसिद्ध पचपकड़िया पकड़ी सब्जी मंडी से प्रतिदिन निकलने वाले जैविक कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। आरोप है कि मंडी की सफाई के बाद एकत्र किए गए सब्जी के कचरे को जगदीशपुर-फ़खरुद्दीनपुर मुख्य सड़क के किनारे फेंक दिया जाता है, जिससे राहगीरों, स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

कचरा प्रबंधन की समस्या पचपकड़िया पकड़ी सब्जी मंडी में प्रतिदिन सुबह पांच बजे से 11 बजे तक सिवान, सारण (छपरा), गोपालगंज समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसान और सब्जी व्यवसायी खरीद-बिक्री के लिए पहुंचते हैं। मंडी समाप्त होने के बाद निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करने के बजाय उसे स...