सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में सफाई का पानी सड़क पर गिरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला कृति लता ने हुसैनगंज थाना में आवेदन देकर पड़ोसी परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, आठ नवंबर को घर की साफ-सफाई के दौरान पानी सड़क पर गिरने को लेकर पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान महिला की बेटी के चेहरे पर चोट लगी, जबकि बेटे के हाथ में भी चोट आई। महिला के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया गया है। महिला ने पुलिस से मामले ...