सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में आज लगेगा मेगा रक्तदान शिविररक्तदान शिविर का महत्व स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के तहत जिले में 17 सितंबर से एक अक्टूबर तक कुल चार रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 77 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। वहीं, एक अक्टूबर को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर तक शिविर में 15 यूनिट रक्त क...