सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में शुक्रवार को सड़क हादसे में मृत महिला के शरीर से गहने चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को तब हुई, जब शव अस्पताल में रखा हुआ था। परिजनों के हो-हल्ला करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। स्रोतों के अनुसार, गहने चोरी करने के आरोप में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा खुर्द निवासी हरेन्द्र गिरी की पत्नी प्रभावती देवी शुक्रवार की अहले सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं। परिजन इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद इन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनु...