सीवान, जुलाई 18 -- Siwan News सीवान से संदीप सिंह। सदर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती एक गर्भवती महिला ने चिकित्सकीय लापरवाही, अमानवीय व्यवहार व अनावश्यक सिजेरियन ऑपरेशन कराने का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत मिलने के बाद इस मामले में सिविल सर्जन श्रीनिवास प्रसाद ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक कमेटी गठित कर इसकी जांच कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नर्सिंग होम में प्रसूता को बेड पर छोड़ डॉक्टर व कर्मी फरारशिकायतकर्ता का बयान शिकायतकर्ता गोल्डी कुमारी ने बताया है कि 12 जुलाई की शाम प्रसव पीड़ा होने पर वह सदर अस्पताल पहुंची थीं। आरोप है कि चिकित्सक के आने से पहले एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी द्वारा ...