सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्ता मानकों का आकलन करने के लिए राज्य स्तरीय दो सदस्यीय इंक्वास (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) की टीम आज जिले में पहुंचेगी।

टीम की गतिविधियाँ टीम के सदस्य तीन दिनों तक अस्पताल के विभिन्न विभागों, वार्डों व उपलब्ध सुविधाओं का गहन निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान टीम ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी, वार्डों की साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं व चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली की जांच करेगी। इसके साथ ही अस्पताल से जुड़े आवश्यक दस्तावेज, रजिस्टर, रिकॉर्ड और गुणवत्ता से संबंधित मानकों का भी सत्यापन किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन की तैयारी अस्पताल प्रशासन ने निरी...