सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन व अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल समीक्षा करते हुए अस्पताल परिसर में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों की तैनाती सुनिश्चित करें। विशेष रूप से रात की पाली में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात या विवाद की स्थिति में चिकित्सकों व कर्मचारियों को त्वरित सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

नई रेफरल व्यवस्था बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि द्वारा 29 जुलाई को जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य में नई रेफरल व्यवस्था लागू होने के बाद जिला अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभा...