सीवान, अक्टूबर 27 -- सीवान में सड़क हादसा पीड़ितों को मुफ्त इलाज Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को अब सरकारी अस्पतालों के साथ जिले के नौ चयनित निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत घायलों के उपचार पर अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक खर्च किए जा सकेंगे। यह सुविधा अधिकतम सात दिनों तक मिलेगी। इसके बावजूद मरीज की स्थिति में सुधार नहीं होने पर इसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है। चयनित निजी अस्पतालों की सूची में लहान नेत्र अस्पताल, ममता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शिव सेवा क्लिनिक, आस्था अस्पताल, श्रीसाई अस्पताल, इस्मत ईएनटी केयर सेंटर, रंजन चिकित्सालय, सना चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और शिवा आई हॉस्पिटल शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर उपचार उपलब...