सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। नौतन-मिश्रौली मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। जिस दौरान पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बेहोशी की हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल युवक का प्रथम उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक के पहचान गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के महैचा गांव निवासी रमैया सिंह बताए जाते हैं। पुलिस ने घायल युवक की बाइक को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...