सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों में बुधवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा सभा आयोजित कर उनके विचारों और संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी का झंडोत्तोलन भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज करने, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। लहेजी टोला टोटहा में आयोजित कार्यक्रम में भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य दयानंद कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं तेलकथु में पूर्व मुखिया राजेश ठाकुर, उसरी में सोबराती अंसारी, लालजी यादव एवं मु...