सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News आंदर, एक संवाददाता। प्रखंड के अंसाव पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पर्यवेक्षक नीरज कुमार सिंह ने की। इसमें संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ ही गांवों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्रों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की चर्चा बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्र पुलिस और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। इनके सहयोग से गांवों में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की समय पर सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई जा सकती है। सभी सदस्यों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन क...