सीवान, सितम्बर 10 -- Siwan News महाराजगंज, हिंदुस्तान टीम। अनुमंडल मुख्यालय में लगने वाला उत्तर बिहार का सुप्रसिद्ध श्री मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेले की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को मेले का उद्घाटन होगा। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक हेम नारायण साह, डीएम विजय प्रकाश मीणा, एसपी भारत सोनी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मेले का रंगारंग आगाज होगा। उद्घाटन की शुरुआत श्री मौनिया बाबा समाधि स्थल से होगी। जहां मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ जिले के डीएम एसपी सहित सभी पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि समाधि स्थल पर माथा टेककर पूजा - अर्चना कर मेले के शांतिपूर्ण संचालन का श्री मौनिया बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद राजेंद्र चौक पर मुख्य मेला नियंत्रण कक्ष के साथ सिहौता चौक, शहीद स्मा...