सीवान, सितम्बर 5 -- Siwan News सीवान, नगर प्रतिनिधि। शहर की स्वयंसेवी संस्था सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को भगवान पैलेस में श्रीकृष्ण बाल मेला-2026 का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में सैकड़ों बच्चों ने बाल कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा में भाग लिया। बच्चों ने नृत्य, गायन और विभिन्न खेलों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: नटराज की नगरी में नटवर की जय-जयकार ट्रस्ट के संस्थापक अध्य...