सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार में 30 जुलाई से श्रावणी मेले की शुरुआत हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Siwan News श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजाश्रावणी मेला और श्रद्धालुओं की संख्या एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करने के लिए मेहंदार आएंगे। बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं व कावंरियों के आने की संभावना है। इस बार सावन की शुरुआत गुरुवार से और अंत मंगलवार को होगा। लिहाजा प्रशासन द्वारा भी उसी हिसाब से तैयारी किया गया है। मेहंदार आनेवाले श्रद्धालुओं की सुव...