सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News - शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख - ग्रामीणों की तत्परता से आग पर पाया गया काबू, बड़ा हादसा टलाभगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के बलहां अलीमर्दनपुर गांव में गुरुवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक करकटनुमा घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा बिस्तर, फर्नीचर, अनाज और बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों में आग फैलने से बच गई।

परिवार की बहादुरी पीड़ित नूर हसन ने बताया कि रात में भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। इसी दौरान घर में लगे बिजली के बल्ब में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग जा...