सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News सिसवन। प्रखंड के गंगपुर सिसवन स्थित हरेराम ब्रह्मचारी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का शुक्रवार को स्थानीय विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय के प्रशासनिक भवन, वर्ग कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति और छात्र-छात्राओं की संख्या की भी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...