सीवान, जुलाई 22 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के आलमपुर स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में सहयोग शिविर सह कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के सभी गांव के आम जनता की भीड़ उमड़ पड़ी। उद्घाटन मुखिया संघ अध्यक्ष शान्ति देवी, बीपीआरओ रचित अग्रवाल, पीओ राजेश सिंह, पूर्व उप प्रमुख जीवनारायण यादव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार, डॉ अनूप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि को जीव नारायण यादव ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिसमें अलग अलग मामले 16 आवेदन प्राप्त हुआ जिसका आन स्पॉट निपटारा संबंधित पदाधिकारी ने किया। शिविर में परिमार्जन, राशन कार्ड, श्रम कार्ड सहित अन्य समस्या सामने आए। यह भी पढ़ें- Munger News: आदर्श ग्राम टीकासमपुर में लगा सहयोग शिविर, 237 आवेदनों में 199 का ऑन द स्पॉट निपटार...