सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मेंहदार स्थित ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओ की भीड उमडी। सुबह से ही यहां श्रद्धा और भक्ति का नजारा देखने को मिला। सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। लोग कमलदाह सरोवर से जल भरकर हरहर महादेव, जय शिव के जय घोष के साथ मंदिर में बाबा महेन्द्रानाथ की की पूजा अर्चना की्। लोगो ने पूजा अर्चना कर परिवार के सुख शांति की कामना की। मान्यता है कि यहा पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय व सत्येन्द्र उपाध्याय ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर लगभग तीस हजार से उपर श्रद्धालुओं ने बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव के जयकारों व घंटो की ध्वनी से पूरा मेहंद...