सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के रामजानकी मंदिर मठ परिसर में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का आगमन आज होगा। अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान सभा में मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्र सहित समाज में बेहतर और उत्कृष्ट कार्य किए व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा। आयोजनकर्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने बताया कि मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री , विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी होंगे। तीन बजे कार्यकम का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़हरिया - सीवान मुख्यमार्ग के कुड़वा और करबला बाजार पर भाजपा कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। बड़हरिया बाजार में प्रवेश करते समय फूलों से बारिश करने के साथ लड्डू से तौला जाएगा। इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...