सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News बड़हरिया। थाना क्षेत्र के सीवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग स्थित शाहबाचक मोड़ के पास रविवार की रात में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक थाना क्षेत्र के छक्का टोला निवासी रघुनाथ पासवान के पुत निकु पासवान 32 वर्ष बताया जाता है। बताया जाता है कि निकु पासवान रविवार की रात किसी आवश्यक काम से बाइक से सीवान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान शाहबाचक मोड़ के पास सीवान की तरफ से आरही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निकू पासवान सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Siwan News शाहबाचक मोड पर दो बाइक में टक्कर, एक घायल यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बाइक के धक्के से साइकिल चालक घायल, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...