सीवान, अक्टूबर 22 -- नवरात्र के सांस्कृतिक कार्यक्रम और रावण दहन Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के अवसर पर कई जगहों पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर नया बाजार के शिवबचन मोड़ के पास स्थित माता मनोकामना देवी मंदिर के पास संगीतकारों ने भक्ति गीत - संगीत की प्रस्तुति की। इसके आयोजन में डॉ. उमाशंकर साहू, परशुराम साह, श्रीनिवास शर्मा, शुभम शर्मा, श्रीप्रकाश प्रसाद, राघो साह, त्रिलोकी सोनी व अन्य लोगों ने सहयोग किया और सक्रिय भूमिका निभाई। भगवानपुर हाट पुराना बाजार में दुर्गा मंदिर के पास नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा दो नाटकों का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। रौनक नगर सारीपट्टी में दुर्गा स्थान के पास प्र...