सीवान, अगस्त 10 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बाजार में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्रेम प्रसंग से जुड़ी बात को लेकर एक युवती बाजार के पश्चिम स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। करीब पांच घंटे तक पुलिस और ग्रामीण युवती को समझाने का प्रयास करते रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर युवती चढ़ी टावर परयुवती का प्रेम प्रसंग बताया गया है कि युवती बहादुरपुर पंचायत के रघुनाथपुर गांव की रहने वाली है। उसका बहुआरा कादिर पंचायत के बहुआरा गांव निवासी एक युवक से काफी समय से प्रेम - प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप था कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब शादी से इनकार कर रहा है। युवती ने पुलिस से मोबाइल पर ब...