सीवान, अक्टूबर 22 -- सीवान में दशहरा और प्रतिमा विसर्जन Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सप्तमी को देवी दुर्गा का पट खुलने के साथ ही पूजा पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं व एक से बढ़कर एक पंडाल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों की आस्था व जगह-जगह बने पूजा पंडाल समेत प्रतिमा देखने की उत्सुकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर में दशमी के दिन मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी जो कि देर रात तक यूं ही बनी रही। लोग प्रतिमा व पंडाल देख आनंदित हो रहे हैं। इस बीच, शहर के श्रीनगर में दाहा नदी के तट पर 19 लाइसेंसधारी, 13 पंडाल की दुर्गा मां की प्रतिमाओं का विसर्जन जहां गुरुवार को होगा, वहीं, बंगाली समुदाय के श्री हरि सभा दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान म...