Siwan News शहबाजपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट में 16 प्राथमिकी दर्ज
सीवान, जुलाई 14 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष से त्रिभुवन तिवारी ने आवेदन देकर बताया कि 11 जुलाई को जब वो सुबह शौच से वापस आ रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे व अन्य हथियारों के साथ घेर लिया और जान से मारने की बात की। भागने के प्रयास में सभी उनके घर तक आ गए और उनके व उनकी पुत्रियों के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों के आ जाने से सबकी जान बची। वहीं दूसरे पक्ष से अनूप मिश्रा ने आवेदन देकर बताया कि 11 जुलाई को लगभग साढ़े सात बजे जब वो अपने आवास पर थे तो दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडे इत्यादि के साथ आए और मारपीट शुरू कर दी। उनकी मां ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.