सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर नहर के पास शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब से लदी एक बोलेरो को पकड़ा। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें करीब 50 कार्टन शराब बरामद हुई। मौके से बोलेरो के उपचालक सतीश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदरपुर नहर की तरफ से एक बोलेरो में शराब की बड़ी खेप लेकर जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद अपर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने सदरपुर नहर के पास वाहन को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान सदरपुर नहर की तरफ से एक बोलेरो आती दिखाई दी।

पुलिस कार्रवाई पुलिस ने वाहन को रोकने पर चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने दल-बल के सहयोग से बोलेरो को रोकने में ...