सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल ने दो अलग-अलग शराब से जुड़े मामले में कुल छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना गुरुवार की है और आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय जंक्शन पर 58 लीटर शराब के साथ तीन युवकों को पकड़ा है। गिरफ्तार तीनों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव निवासी प्रदीप कुमार यादव, नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी रुदल चौहान व खुर्माबाद निवासी पिन्टू चौहान शामिल हैं। इनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी व सहायक सुरक्षा आयुक्त, छपरा के निर्देश पर स्थानीय आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टास्क टीम द्वारा की गई।

आरपीएफ की कार्रवाई आरपीएफ टीम ट्रेन नंबर 55102 में अपराध नियंत्रण व निगरानी अभियान चला रही थी। इस द...