सीवान, जुलाई 28 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के चकमुंदा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर शराब बिक्री करते एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो सहयोगी भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज चकमुंदा गांव का वकील राय है। उसके पास से 30 लीटर शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य फरार धंधेबाज हरेन्द्र राय व रवि राय हैं। गिरफ्तार धंधेबाज को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...