सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News बड़हरिया। थाना के एसआई मेघनाथ चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी, छह शराबियों और दो कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने कोइरीगांवा योगी टोला निवासी रामेश्वर चौधरी के पुत्र को 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह घर से ही अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। वहीं सावना, लौवान और छक्का टोला से शराब के नशे में हंगामा कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा माधोपुर गांव से कोर्ट वारंटी आशिक मियां और सैफ अली को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...