सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में शराबबंदी को प्रभावी बनाने और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जहरीली शराब से प्रभावित गांव ब्रह्मस्थान, विलासपुर, कौड़िया, खैरवां मुसहर टोला और माघर पहुंची। यहां प्रभावित लोगों से मिलकर शराब से दूर रहने और शराबबंदी को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जहरीली शराब कांड में शामिल ब्रह्मस्थान निवासी जमदार राय और विलासपुर के रजनीकांत के घर पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद बलहा गांव में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए...