सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सीवान इकाई की ओर से वीरांगना युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवतियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनसम्मेलन का प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छठ महापर्व पर आधारित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और पारंपरिक रीति...