सीवान, नवम्बर 7 -- सीवान अदालत में लालू प्रसाद यादव की पेशी Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की गुरुवार को सीवान के एसीजे-वन अरविंद कुमार की अदालत में पेशी को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। विशेष बस से सीवान पहुंचे लालू प्रसाद को देखने और इनकी एक झलक पाने के लिए कोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों और आम लोगों की भीड़ जुटी रही। करीब 11 बजे लालू प्रसाद यादव अदालत में पेश हुए। इस दौरान वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के मामले में इन पर लगाए गए आरोपों का सारांश पढ़कर सुनाया गया। लालू प्रसाद ने अदालत में आरोपों से इनकार किया। इनकी ओर से अधिवक्ता कामेश्वर तिवारी और धीरेंद्र कुमार ने न्यायालय में पक्ष रखा। मालूम हो कि यह मामला आठ अक्टूबर 2011 का है। इस समय लाल...