सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में कुल 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 99 वारंट व एक कुर्की का भी निष्पादन किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में शराब कांड के 20, हत्या के एक, हत्या के प्रयास के छह, वारंट के 30, एससी/एसटी एक्ट के तीन, चोरी के एक जबकि अन्य मामलों के चार अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने 1063.36 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा चार दोपहिया वाहन, एक सिलेंडर और एक चूल्हा भी जब्त किया गया। विभिन्न मामलों में 61 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि अपराध नियंत्रण, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 तथा सा...