Siwan News विवाद सुलझाने बहन के ससुराल आए साले का सिर फोड़ा
सीवान, अगस्त 10 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हुसैनगंज गांव में बहन बहनोई का विवाद सुलझाने आए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सीवान टाऊन थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी मो नसीम ने हुसैनगंज थाने में आवेदन के माध्यम से बताया कि उनकी बहन का ससुराल हुसैनगंज में है। बहन बहनोई के बीच कई दिनों से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए वो 9 अगस्त की सुबह 9 बजे बहन के ससुराल पहुंचे। मो नसीम विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे कि इतने में उनके बहनोई उग्र हो गए और ईंट से मो नसीम के सर पर हमला कर दिया। इस हमले में उनका सर फट गया और वो खून से लथपथ हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां सर में टांके लगाने के बाद उन्हें बेहतर इलाज व सिटी स्कैन के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.