सीवान, नवम्बर 7 -- आपसी विवाद में पांच लोग घायल Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुठनी मोड़ पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में नरेंद्र गोंड़ ने मैरवा थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर नामजद आरोपित अचानक उनके घर पहुंच गए। इसके बाद धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना के दौरान घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर मामला शा...